Connect with us

महिला की संदिग्ध हालत में मौत : राजस्व पुलिस जांच में जुटी ।।

उत्तराखण्ड

महिला की संदिग्ध हालत में मौत : राजस्व पुलिस जांच में जुटी ।।

रुद्रप्रयाग – जखोली ब्लॉक के लौंगा गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला है। मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।
राजस्व उप निरीक्षक चौकी त्यूंखर को सूचना मिली कि लौंगा गांव में 29 वर्षीय संगीता देवी पत्नी जसवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। राजस्व उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद बहुगुणा मौके पर पहुंचे तो पाया कि मृतका का शव उसके घर से लगभग 20 मीटर दूर खेत में पड़ा है। बताया गया कि महिला ने आत्महत्या की है। सूचना पर महिला के पिता त्रिलोक सिंह सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने बेटी के पति सहित ससुरालियों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया और मौके पर ही तहरीर दी।
राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। मामले की और जानकारी ली जा रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page