Connect with us

भाजपा की रैली में पत्थर लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता !

उत्तराखण्ड

भाजपा की रैली में पत्थर लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता !

झारखंड: झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा के कई सांसदों, विधायकों, केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इन सभी पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए भड़काऊ भाषण देने और हाथ में पत्थर लेकर मार्च करने का आरोप है। झारखंड भाजपा ने शुक्रवार को राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ एक विरोध रैली की थी।

हालांकि, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन स्थल – रांची के मोरहाबादी मैदान के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी थी और धारा 144 का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को सीएम आवास तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी। इस पर हंगामा मच गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और बदले में पुलिस ने पानी की बौछारें कीं, आंसू गैस छोड़ी।

कई पुलिस वाले पथराव में घायल हो गए। रांची में कार्यकारी मैजिस्ट्रेट संजय कुमार के बयान पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है। इसमें संजय सेठ, भाजपा के राज्य प्रमुख बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक नीलकंठ मुंडा सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। एफआईआर में कहा गया है कि उन्होंने कई बैरिकेड्स के बावजूद मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुई भीड़ को सीएम के घर तक मार्च करने के लिए उकसाया था।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]