Connect with us

हल्द्वानी, अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या,,,,,,

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी, अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या,,,,,,

हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा गौजाजाली क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस खौफनाक वारदात को अवैध संबंधों के शक को लेकर अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान तरुण रावत पुत्र राधेश्याम उम्र 26 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर, गली नंबर 3, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तरुण का आरोपी की पत्नी के साथ नाजायज संबंध थे, जिससे आरोपी नाराज चल रहा था। इसी वजह से उसने अपने घर आए तरुण को देर रात पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की पुष्टि करते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों से साफ है कि हत्या व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]