Connect with us

भवाली में 100 साल पुराना मकान और कई दुकानें हुई राख,,,,,

उत्तराखण्ड

भवाली में 100 साल पुराना मकान और कई दुकानें हुई राख,,,,,

भवाली तल्ली बाजार में देवी मंदिर के पास सोमवार रात लगी आग से सौ साल पुराने मकान और इसमें बनी सात दुकानें राख हो गईं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। नैनीताल और हल्द्वानी से गई फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।

      जानकारी के अनुसार स्व.कुंवर सिंह, पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार समेत चार लोगों का सौ साल पुराना लकड़ी का घर है। जिसके भूतल पर कास्मेटिक समेत कुछ अन्य दुकानें हैं। इन्ही में से किसी एक दुकान में करीब आठ बजे आग लग गई। इस बीच हल्द्वानी, नैनीताल और अल्मोड़ा की तरफ जाने वाला यातायात भी बाधित रहा। बताया जा रहा है कि भवाली से कैंची तक आग पर काबू पाने के कोई इंतजाम नहीं है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]