उत्तराखण्ड
बाबा रामदेव दुनिया को सिखाते हैं योग से निरोग रहने के गुण लेकिन शहद में मिलावट: पतंजलि में लग गया एक लाख का जुर्माना ।।

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को जुर्माना देना पड़ा है लगभग चार साल पहले जुलाई 2020 में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के उत्पाद विक्रेता और रामनगर के डिस्ट्रीब्यूटर से पतंजलि शहद का नमूना एकत्रित किया गया था। जांच के दौरान पतंजलि के पैक्ड शहद का नमूना अधोमानक पाया गया। यानि कि वह मानकों पर पूरा नहीं उतरा।
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि देशभर में आयुर्वेदिक शुद्ध उत्पादों के लिए जानी जाती है। विदेशों में भी इनके कई सारे प्रोडक्ट एक्सपोर्ट होते हैं। लेकिन कई बार पतंजलि के प्रॉडक्ट शुद्धता की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाते जिस कारण कोर्ट द्वारा उनपर लाखों का अर्थदंड लग चुका है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, पतंजलि का शहद जांच में फेल होने के कारण खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक लाख का जुर्माना लगाया गया है ।।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि चार साल पहले 30 जुलाई 2020 को खाद्य सुरक्षा विभाग ने संदेह के आधार पर उत्तराखंड के डीडीहाट स्थित गौरव ट्रेडिंग कंपनी से पैक्ड पतंजलि शहद का नमूना लिया था। यह नमूना रुद्रपुर के लैब में जांच के लिए भेजा गया। जांच के परिणामों में यह सामने आया कि शहद में सुक्रोज की मात्रा मानक से अधिक थी। शहद में सुक्रोज की मात्रा मानकानुसार पांच फीसदी की जगह 11.1 प्रतिशत (करीब दोगुने से अधिक) पाई गई, इससे शहद की गुणवत्ता पर सवाल उठा।
मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 17 नवंबर 2021 को पिथौरागढ़ के एडीएम न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय में वाद दायर किया है। इसके परिणामस्वरूप अपर जिला मजिस्ट्रेट ने खाद्य कारोबारकर्ताओं पर कुल एक लाख अर्थदंड लगाया है।
देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही...
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति अब धीरे-धीरे 2027 विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रही है। सत्तारूढ़ भाजपा...
नरेंद्र सिंह बागेश्वर में जल जीवन मिशन व अन्य विकास कार्यों का भुगतान न होने से...
“राजनीति में भाषा की मर्यादा जरूरी” — कांग्रेस हल्द्वानी, 10 सितंबर 2026। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे से प्रदेश...
हल्द्वानी:प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा का वीर सैनिकों के परिवारजनों का सम्मान महज...
प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]
Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]