Connect with us

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, ‘सेना के रिटायर्ड ऑफिसर ने कहा था 30 साल बाद बन सकती है गृहयुद्ध की स्थिति’

उत्तराखण्ड

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, ‘सेना के रिटायर्ड ऑफिसर ने कहा था 30 साल बाद बन सकती है गृहयुद्ध की स्थिति’

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देश में गृह युद्ध की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मैं कुछ दिन पहले सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ बैठा था। उनका कहना था कि 30 वर्ष बाद देश में गृह युद्ध की स्थिति प्रारंभ हो जाएगी। आप रह नहीं पाएंगे, ऐसी स्थिति बन सकती है। जिस प्रकार से हमारे देश की डेमोग्राफी बदल रही है, उस पर हमें विचार करना चाहिए। हिंदू शब्द कैसे मजबूत हो, इसके लिए हमें काम करना चाहिएकैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने रविवार को संस्था सार्थक द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में यह बात बताई। महावीर बाग एयरपोर्ट रोड पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ये लोग समाज को जाति के आधार पर बांट रहे हैं।विजयवर्गीय ने कहा कि अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो का काम किया है। अंग्रेज तो चले गए, लेकिन देश में कुछ लोग हैं जो अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व करते हैं और फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करते हैं। वो भी सिर्फ कुर्सी के लिए। उनको कुर्सी चाहिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]