Connect with us

चन्दोला होम्योपैथिक और वसुंधरा नर्सिंग कॉलेज के छात्र विश्वविद्यालय स्तर पर चमके

उत्तराखण्ड

चन्दोला होम्योपैथिक और वसुंधरा नर्सिंग कॉलेज के छात्र विश्वविद्यालय स्तर पर चमके

  • मेधावियों ने बढ़ाया संस्थान का मान

रुद्रपुर। चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा वसुंधरा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त की है। संस्थान के विभिन्न बैच के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत के दम पर मेरिट सूची में शीर्ष स्थानों पर कब्जा कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

​परीक्षा परिणामों पर नजर डालें तो बैच 2022-23 (I BHMS) में अदिति बिष्ट ने 72.7 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि अमरीन 69.7 प्रतिशत के साथ दूसरे और कल्पा नेगी 69 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह बैच 2023-24 (I BHMS) में विशिष्टा माहेश्वरी ने 68.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, वहीं तस्कीन शम्सी 67.9 प्रतिशत के साथ द्वितीय और बुशरा खान 67.8 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर काबिज हुईं।

​सफलता का यह सिलसिला उच्च कक्षाओं में भी जारी रहा। बैच 2021-22 (II BHMS) में सुहासिनी वत्स ने 70.11 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, प्रीति भारद्वाज ने 69.11 प्रतिशत के साथ द्वितीय और शिवानी ने 67.56 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। बैच 2020-21 (III BHMS) के परिणाम में देवेश यादव और प्रिया सेमवाल ने 69 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नित्या विश्वकर्मा 68.9 प्रतिशत के साथ दूसरे और यादव खुशी पतिराम 68.5 प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर रहीं। इसके अलावा बैच 2019-20 (IV BHMS) में अक्षय कुमार ने 68 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ऐश्वर्या कुमारी 67 प्रतिशत और साक्षी 66 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

​विद्यार्थियों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. के.सी. चन्दोला एवं सचिव वसुंधरा चन्दोला ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी मेधावियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की अटूट मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। साथ ही, प्रबंधन ने उन विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया जो इस बार मेरिट में स्थान नहीं बना पाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे छात्र हताश होने के बजाय नई ऊर्जा के साथ मेहनत करेंगे और आगामी परीक्षाओं में निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों की सफलता पर कालेज के प्राचार्य सहित शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ ने भी बधाई प्रेषित की है।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]