उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की ट्रेनों में चोर ही चोर: ट्रेन में मोबाइल की छीना झपटी में युवक ट्रेन से गिरा ,मौत ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/InShot_20240429_092419341-1024x575.jpg)
लालकुआं। उत्तराखंड की ट्रेनों में चोर बेखौफ घूम रहे हैं और लगातार चोरों की संख्या बढ़ती ही जा रही है अब तो चोरों के कारण लोगों की मौत भी होने लगी है , लालकुआं से बहेड़ी जा रही ट्रेन में किच्छा के पास चोर से मुकाबला करते समय स्नातक का छात्र नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे एसटीएच लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। दरअसल छात्र ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। जब चोर ने मोबाइल छीना तो युवक उससे मुकाबला करने लगा। इसी बीच नीचे गिर गया। वहीं, चोर ट्रेन से कूदकर भाग निकला। उत्तर प्रदेश के ग्राम भूपतपुरा, थाना देवरनिया, जिला बरेली निवासी 25 वर्षीय दिलीप कुमार रुद्रपुर में अपने भाई के किराए के मकान में रहता था और कपड़ों के शोरूम में से की नौकरी करता था।
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)