Connect with us

राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के गाड़ी चालक पर FIR,,,,,,,,

उत्तराखण्ड

राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के गाड़ी चालक पर FIR,,,,,,,,

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंगलवार को राहुल – तेजस्वी के चालक की लापरवाही से थार का एक चक्का सुरक्षा में तैनात सदर एसडीपीओ-1 हुलास कुमार के बॉडीगार्ड महेश कुमार के पैर पर चढ़ गया था. टक्कर से पुलिसकर्मी का बायां पैर चोटिल हो गया और उसमें फ्रैक्चर हो गया है. घटना के बाद घायल महेश ने नवादा नगर थाने में राहुल – तेजस्वी के अज्ञात चालक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है.

महेश कुमार ने बताया कि दोपहर में करीब 12 बजे वह एसडीपीओ-01 के साथ नवादा के भगत सिंह चौक पर ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह भीड़ के धक्के से गिर गए थे. मंगलवार को नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अज्ञात चालक की लापरवाही से थार गाड़ी का चक्का पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ गया,

जिससे उनका बायां पैर टूट गया. फिलहाल घायल पुलिसकर्मी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा उनका इलाज जारी है ।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]