Connect with us

गौला और नंधौर नदी ऊफान पर , काठगोदाम में 2 घर बहे,,,,

उत्तराखण्ड

गौला और नंधौर नदी ऊफान पर , काठगोदाम में 2 घर बहे,,,,

हल्द्वानी। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से हो रहे भूस्खलन से जहां पहाड़ों पर जगह-जगह मार्ग बंद हो रहे हैं तो वहीं मैदानी क्षेत्र में उफनाए नदी नाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। गौला व नंधौर उफान पर हैं।

जल स्तर बढ़ने से नदियों ने मैदानी इलाकों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। दोनों ही नदियों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भू-कटाव हो रहा है। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस चुका है।

काठगोदाम में दो घरों का कुछ हिस्सा गौला में समा गया है।

मौके पर पहुंची तहसीलदार मनीषा बिष्ट द्वारा मुनादी कर नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई। बारिश का कहर चोरगलिया में देखने को मिला है।

बरसात और नदी का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है

जिसके चलते लोग सुरक्षित स्थानो पर जाने को मजबूर हो रहे हैं. भारी बरसात और पानी के चलते किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा।

प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों में नजर बनाए हुए है।

पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]