उत्तराखण्ड
देहरादून में छात्रों की होनी थी पार्टी : 2 करोड़ 50 लाख की ड्रग्स पुलिस ने पकड़ी ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_2024-04-29-08-58-15-84_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7-1024x517.jpg)
देहरादून पुलिस ने हाई प्रोफाइल
ड्रग्स लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बरामद ड्रग्स 2058 ब्लाट्स की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दून पुलिस ने कोबरा समूह के तीन आरोपियों जिसमें एक विदेशी महिला भी को गिरफ्तार किया था। 28 अप्रैल को प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोबरा समूह के सदस्य हाई प्रोफाइल ड्रग्स एलएसडी सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने टीम के साथ बिधौली रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत भाटिया व शिवम अरोड़ा दोनों निवासी हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर, यूपी और कृष गिरोटी निवासी ईदगाह चकराता रोड कैंट के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी विभिन्न संस्थानों के छात्र हैं,और ड्रग्स छात्रों व पार्टियों में सप्लाई करते थे।
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)