Connect with us

जौरासी में नव चेतना सामाजिक विकास समिति के पात्र जुटे रामलीला की तैयारी में।

अल्मोड़ा

जौरासी में नव चेतना सामाजिक विकास समिति के पात्र जुटे रामलीला की तैयारी में।

जौरासी (चौखुटिया) में नव चेतना सामाजिक विकास समिति 2018 से लगातार प्रभु श्री रामलीला मंचन का आयोजन प्रतिवर्ष मई जून में करती आ रही है। इस वर्ष भी लीला 30 मई से 8 जून 2024 तक की जा रही है यह लीला दिन में आयोजन की जाती है। इसके लिए जौरासी में स्थानीय सदस्यों के अतिरिक्त सम्पूर्ण भारत में रह रहे प्रवासी बंधुओं का विशाल समूह जौरासी में एकजुट होता है। समिति का प्रयास प्रभु लीला की संस्कृति को बचाना और प्रभु श्री राम जी के आदर्शों पर समाज को पथ प्रदर्शन कर रिवर्स पलायन का भी प्रमुख उद्देश्य है। हमारे समाज में रामलीलायें हमेशा से सामाजिक और राजनीतिक चेतना का माध्यम रही है। नव चेतना सामाजिक विकास समिति ने भी प्रभु श्री राम की लीला के मंचन को क्षेत्र के विकास का केंद्र बनाया है। एक तरफ जहाँ लीला के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है तो दूसरी तरफ शासन और प्रशासन तक क्षेत्र के विकास की आवाज को बुलंद किया जाता है।

इस बार समिति स्थानीय बच्चों खासकर बालिकाओं को राम, लक्ष्मण सीता, के पात्र में लीला को मंचित करने जा रही है। इसके लिए सभी बालक बालिकाएं दिन रात खूब मेहनत कर रही हैं। समिति के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह घुगत्याल जी और रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री दुर्गा गिरी गोस्वामी जी ने बताया कि इस बार सभी पात्रों में अपनी पात्रता को लेकर नया जोश है। और निर्देशक जी जान लगाकर पात्रों को रिहर्सल में तरासने का कार्य कर रहे हैं।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in अल्मोड़ा

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page