उत्तराखण्ड
सोमेश्वर के लाल पंचतत्व में विलीन: नम आंखों से दी गई विदाई। मणिपुर में हो गए थे शहीद।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_2024-04-04-16-54-37-27_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-1024x561.jpg)
अल्मोड़ा – सोमेश्वर के चनौदा निवासी सैनिक कमल सिंह भाकुनी को कल अंतिम विदाई दी गई आपको बता दें कमल सिंह भाकुनी बीते मंगलवार को मणिपुर में शहीद हो गए थे उनके शहीद होने की खबर से घर में कोहराम मच गया था कल उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया ।
जिन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ कल विदाई दी गई कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में तैनात थे 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी मात्र 24 वर्ष के थे ड्यूटी के दौरान ही उन्हें संदिग्ध हालत में गोली लगी थी वह चार साल पहले सेवा में भर्ती हुए थे . शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते हैं जबकि माता घर के ही काम काज को संभालती हैं उनके परिवार से भी उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में ही हैं
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)