Connect with us

ISRO की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, SSLV-D3 रॉकेट लॉन्च

उत्तराखण्ड

ISRO की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, SSLV-D3 रॉकेट लॉन्च

ISRO ने अंतरिक्ष में बड़ी छलांग लगाई है। शुक्रवार सुबह 9.17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से SSLV-D3 रॉकेट लॉन्च किया गया। यह सफलतापूर्वलक अपनी कक्षा में स्थापित हो गया है। बता दें कि यह रॉकेट अपने साथ एक सैटेलाइट लेकर जा रहा है जो धरती की निगरानी के लिए बना है। इस सैटेलाइट्स पर तीन पैलोड्स लगे हैं। ये धरती से 475 किलोमीटर की ऊंचाई के गोलाकार ऑर्बिट में चक्कर लगाएंगे।इस रॉकेट से तीन सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे गए हैं। इनमें से एक सैटेलाइट 24 घंटे पृथ्वी की विस्तृत छवियों और फोटो को कैप्चर करने के लिए डिजाइन किया गया है। दूसरी सैटेलाइट महासागरों, पहाड़ों, बर्फ के आवरण और जंगलों जैसी पृथ्वी की विशेषताओं का विश्लेषण करेगी। तीसरी सैटेलाइट अंतरिक्ष में पराबैंगनी विरिकण को मापने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मदद से पर्यावरण की मॉनिटरिंग, आपदा प्रबंधन, भूकंप, सुनामी इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं का पता लगाया जा सकेगा। यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर को महत्वपूर्ण जानकारी देने का काम करेगी। इसमें लगे EOIR दिन-रात में मिड और लॉन्च वेव की इंफ्रारेड तस्वीरें भी खीचेंगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page