Connect with us

अजब गजब : आज पहुंचनी थी बारात , लेकिन उससे पहले ही घर से लापता हो गई दुल्हन।।

उत्तराखण्ड

अजब गजब : आज पहुंचनी थी बारात , लेकिन उससे पहले ही घर से लापता हो गई दुल्हन।।

पौड़ी। कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन लापता हो गई।
दुल्हन के जीजा ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस दुल्हन की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली पौड़ी पुलिस को एक ग्रामीण ने एक तहरीर दी है। बताया कि उसकी साली की शादी मेरे घर में हो रही थी। सोमवार रात को मेहंदी हुई। सभी परिजन गांव में पहुंच चुके हैं।
मंगलवार सुबह दुल्हन अपने कमरे में नहीं मिली। फोन भी बंद है। बुधवार को उसकी बरात यानि आज रुद्रप्रयाग से आनी थी। एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि मामले में पुलिस टीम गठित कर एसआई लक्ष्मी जोशी को जांच सौंप दी है। दुल्हन मूल रूप से कोट ब्लॉक की रहने वाली हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page