Connect with us

स्व. इन्दिरा हृदयेश की पुण्य तिथि के अवसर पर, विधायक सुमित हृदयेश ने करी गौसेवा,,,,

उत्तराखण्ड

स्व. इन्दिरा हृदयेश की पुण्य तिथि के अवसर पर, विधायक सुमित हृदयेश ने करी गौसेवा,,,,

हल्द्वानी। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. डॉ.  इंदिरा हृदयेश की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने राजपुरा स्थित गौशाला पहुँचकर गौसेवा की।

इस अवसर पर विधायक सुमित ने कहा कि माताजी का सम्पूर्ण जीवन करुणा, सेवा, सौहार्द और जनकल्याण को समर्पित था। वह केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि हर वर्ग, हर समुदाय, और हर जीव मात्र के प्रति अपार संवेदना और ममता रखने वाली जननेत्री थीं।

आज उनकी पुण्यतिथि पर गौशाला में जाकर गौसेवा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना मेरे लिए आत्मिक शांति और गौरव का विषय है। माताजी के आदर्श, संस्कार और सेवा-पथ ही हम सबकी प्रेरणा हैं।

इस अवसर पर गौशाला के कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक के साथ मिलकर गौसेवा में भाग लिया और स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]