Connect with us

समय पर आयेगा,,,,,, मानसून।

उत्तराखण्ड

समय पर आयेगा,,,,,, मानसून।

हल्द्वानी। राज्य में इस बार मानसून समय

पर आ जाएगा। जून से सितंबर महीने में सामान्य से अच्छी बारिश भी होगी। मानसून में पानी के स्रोतों की कमी पूरी होती है और यह फसलों के लिहाज से भी बेहद अच्छा संकेत है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार अभी तक अलनीनो की संभावना नहीं बन रही है लेकिन अप्रैल के अंत से मई तक हीटवेव देखने को जरूर मिलेगा।

आमतौर पर मानसून का समय एक

जून रहता है जो केरल के रास्ते आकर अन्य राज्यों में पहुंचता है। उत्तराखंड में मानसून 15 जून के बाद ही आता है। राज्य में पिछली बार मानसून 28 जून के बाद आया था लेकिन इस बार 22 से 25 के बीच मानसून आ जाएगा।

पंतनगर कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के अनुसार इस बार मानसून में बारिश सामान्य से ज्यादा करीब 110 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]