Connect with us

मासिक राशिफल अगस्त 2024

धर्म-संस्कृति

मासिक राशिफल अगस्त 2024


अगस्त 2024 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे–दक्षिण-पश्चिम में संक्रान्ति का गमन व दृष्टि होने से दक्षिण पश्चिम के प्रान्तों में दैवीय प्रकोप, तूफान, बाढ़ व प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की हानि का संकेत है। इस माह में उत्तम वर्षा व खण्डवृष्टि के संकेत है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। दक्षिण पश्चिम के प्रांतों में भारी वर्षा हो सकती है। बाढ़ से आम जनमानस प्रभावित रहेगा।

आइए जानते हैं सभी बारह राशियों पर अगस्त 2024 में ग्रहों की चाल किस प्रकार रहेगी–

1– मेष राशि– मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल है। मन उत्साहित व प्रफुल्लित रहेगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय उत्तम है। पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। लेखन के प्रति रूझान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु शिवजी को जल अर्पित करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2–वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में नई योजनाएं सफल रहेगी। राज पक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य तेजी से संपन्न होंगे। कुटुंब में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। माह के उत्तरार्ध में धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। हड्डियों तथा पेट से संबंधित परेशानियां रह सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय को चारा खिलाएं तथा देवी सरस्वती की विशेष आराधना करें।

3–मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। परिश्रम से व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बंधुजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से आय बढ़ेगी। कुटुंबजनों में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग कार्य के प्रति सजग रहे। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। अविवाहित जातकों को जीवनसाथी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की संभावना। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना करें। गाय को चारा खिलाएं।

4–कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में धन प्राप्ति के नवीन साधन प्राप्त होंगे। व्यापार सुचारू रूप से चलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। माता-पिता से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों में आपसी मतभेद होने की संभावना। वैवाहिक जीवन में उतार चढाव रहेंगे। गृह क्लेश बढ़ेगा अतः वाणी तथा क्रोध पर संयम रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है कला के प्रति रूझान बढ़ेगा। स्वास्थ मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ सोम सोमाय नमः का जाप करें।

5– सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय अति उत्तम है। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु शुभ समय है। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। भूमि, भवन क्रय के योग बन रहे हैं। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। कुटुम्ब में मागलिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। शिक्षा के प्रति सजग रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। प्रतिदिन गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

6–कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेंगे अतः सावधानी से धन खर्च करें। कुटुंब जनों में मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी। वैवाहिक जीवन में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। कार्य के प्रति गंभीर रहे। अपरिचित व्यक्ति से विवाद में न उलझें अन्यथा कानूनी दांव पेच में पढ़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। धार्मिक यात्राएं संभव है। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। हनुमानष्टक का प्रतिदिन पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

7– तुला राशि–तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रु दमन होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है। कला के क्षेत्र व लेखन में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों के लिए सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। अविवाहित दंपतियों को वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। देवी सरस्वती की विशेष आराधना करें। शुक्रवार को चीनी दान करें।

8–वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में अत्यधिक प्रयास के उपरांत ही लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रुओं से वाद विवाद से हानि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। नौकरी पेशा वर्ग का स्थान परिवर्तन होने के पूर्ण योग चल रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। संतान से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नेत्र, उदर विकार होने की संभावना। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ें। गाय को गुड व रोटी खिलाएं। शनि मंदिर में शनिवार को दीपक प्रज्वलित करें।

9–धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार में शुभ अवसर प्राप्त होंगे। नया निवेश करने हेतु अत्यंत ही शुभ समय है। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। राजनीति में प्रयासरत जातकों को पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातक सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। कुटुंबुजनों के मध्य प्रसन्नता का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है शिक्षा के प्रति उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

10–मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। अत्यधिक परिश्रम के उपरांत ही धन लाभ होगा। कुटुंबुजनों से विरोध की स्थिति उत्पन्न होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। जीवनसाथी का विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। नौकरी पेशा वर्ग कार्य के प्रति गंभीरता रखें। अन्यथा कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। जरूरतमंदों की सहायता करें। बुजुर्गों का सम्मान करें।

11–कुंभ राशि– कुंभ राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। शनि की साडेसाती का प्रभाव रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल है। खर्चो पर नियंत्रण रखें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक करने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कुटुंबुजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। परीक्षार्थी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को गुड व रोटी खिलाएं। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। जरूरतमंदों की सहायता करें।

12–मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त 2024 मध्यमफल कारक रहेगा। अत्यधिक परिश्रम के उपरांत व्यापार में सफलता मिलेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होंगे। प्रवास गमन के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। नया वाहन क्रय के योग बन रहे हैं। कुटुंबुजनों में मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। बाहरी संपर्कों से लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग कार्य के प्रति गंभीर रहे अन्यथा सहकर्मियों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं अधिक रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक को प्रज्वलित करें।

Ad Ad

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page