Connect with us

50 लाख से ज्यादा लोग केजरीवाल के,समर्थन में महारैली करेंगे।

उत्तराखण्ड

50 लाख से ज्यादा लोग केजरीवाल के,समर्थन में महारैली करेंगे।

31 मार्च को दिल्ली में होने वाली इंडिया एलाइंस की महारैली की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महारैली को कामयाब बनाने और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि हरिद्वार जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में पहुंचेगे और मैं भी केजरीवाल के नारे के साथ उनकी गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। देश की तमाम स्वायत्त संस्थाएं केंद्र सरकार के ईशारे पर काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता केजरीवाल है। आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हो पर उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। देश में ही नहीं आज विदेशो में भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। पूरे देश में अराजकता का माहौल है। विपक्षी नेताओं को चुन चुन कर जेल भेजा जा रहा है। आज सवाल अरविंद केजरीवाल का नहीं विश्व के सबसे बड़े संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा की इंडिया एलायंस की महारैली में लगभग 50 लाख लोगों के जुटने का लक्ष्य है। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी की और से तैयारियां की जा रही है। हरिद्वार से आम आदमी पार्टी के 300 से 500 कार्यकर्ता महारैली में पहुंचेंगे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page