Connect with us

25 अप्रैल को महेंद्र भट्ट लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ : निर्विरोध राज्य सभा सदस्य हुए थे निर्वाचित ।।

राजनीति

25 अप्रैल को महेंद्र भट्ट लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ : निर्विरोध राज्य सभा सदस्य हुए थे निर्वाचित ।।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने हो गए अब 25 अप्रैल को भट्ट राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। बता दें कि महेंद्र भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था और भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।महेंद्र भट्ट 25 अप्रैल को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। उन्होंने उत्तराखंड से खाली राज्यसभा की एक सीट के लिए भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसके बाद नाम वापसी का समय बीतने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी गई थी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा के सभापति उन्हें शपथ दिलाएंगे। बता दें कि विपक्ष ने अपना कोई उम्मीदवार तक नहीं उतारा था। 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है। इस संख्याबल को देखते हुए कांग्रेस ने राज्यसभा के जाने के लिए अपना कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था।

More in राजनीति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page