Connect with us

हमारे नेता जल्दी छूट कर आयेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे।

उत्तराखण्ड

हमारे नेता जल्दी छूट कर आयेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और केजरीवाल के समर्थकों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आए दिन केजरीवाल को जेल से बाहर लाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनशन करने की खबरें सामने आ रही हैं। कार्येक्रताओं ने ये अनशन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार के प्रति फैली नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय पर एक दिवसीय अनशन किया। जहां ब्रज प्रांत के अन्य जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी और जिला प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही दर्शाती है। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगा। उन्होंने कहा कि जैसे संजय सिंह की जमानत हो गई है। वैसे ही हमारे बाकी नेता भी बहुत जल्दी जेल से बाहर होंगे। जिला अध्यक्ष भगत सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, जिला अध्यक्ष आगरा सिद्धार्थ चतुर्वेदी, राजीव शाक्य, जितेंद्र यादव, कमल सिंह, शिव चरण पाल, राजेंद्र सिंह राणा, मनीष बघेल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page