Connect with us

बिजली घर के उपकरण में घुसा चूहा,,,, बत्ती हुई गुल

उत्तराखण्ड

बिजली घर के उपकरण में घुसा चूहा,,,, बत्ती हुई गुल

हल्द्वानी। कठघरिया बिजलीघर के फीडर के ब्रेकर में चूहा घुसने से हुए ब्लास्ट के चलते बिजली गुल हो गई। इस कारण करीब पांच हजार से अधिक की आबादी को भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद यूपीसीएल की टीम को बिजली बहाल करने में तीन घंटे का समय लग गया।

विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह सात बजे कठघरिया बिजलीघर में तेज धमाके के साथ बिजली गुल हो गई। जांच करने पर पता चला कि चूहे के उपकरण में चले जाने से बत्ती गई है। इस दौरान बिजलीघर से जुड़े कठघरिया, फतेहपुर, बेल बसानी आदि क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित रहे। सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]