Connect with us

हाल ए कांग्रेस – कांग्रेस की नैया कांग्रेस के चालकों ने ही डूबा दी , जिसको बनाया स्टार प्रचारक वह शामिल हो जाएगा भाजपा में ?

उत्तराखण्ड

हाल ए कांग्रेस – कांग्रेस की नैया कांग्रेस के चालकों ने ही डूबा दी , जिसको बनाया स्टार प्रचारक वह शामिल हो जाएगा भाजपा में ?

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने जिसे स्टार प्रचारक बनाया था उसी ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। गिले-शिकवों के बाद आखिरकार पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अब वह जल्दी ही बीजेपी में देख सकते हैं ।। कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। शनिवार को उन्होंने शाम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद से चर्चाएं हैं कि वो जल्द ही कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
लगातार दो बार नित्यानंद स्वामी को हराया था साल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से दिनेश अग्रवाल ने चुनाव लड़ा था। लेकिन वो हरबंस कपूर से हार गए थे। राज्य गठन के बाद दिनेश अग्रवाल ने 2002 व 2007 में लगातार दो बार लक्ष्मण चौक सीट पर नित्यानंद स्वामी हराया। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने धर्मपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और प्रकाश ध्यानी को हराकर वो विधायक बने। इसके बाद साल 2017 के चुनाव में उन्हें भाजपा के विनोद चमोली के हाथों मात खानी पड़ी। साल 2018 में अग्रवाल ने मेयर नगर निगम का चुनाव लड़ा। लेकिन इसमें सुनिल उनियाल गामा की जीत हुई।
साल 2017 और साल 2018 के चुनाव में हार मिलने के बाद वो पार्टी में तो रहे लेकिन उनकी भूमिका ज्यादा प्रभावशाली नहीं थी। बीते कुछ दिनों से उनके बगावती सुर सुनने को मिलने लगे थे। जिसके बाद उनको मनाने की कोशिश भी की गई। लेकिन वह नाराज फूफा की तरह नहीं माने ।।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page