Connect with us

गौला नदी के किनारे बसे लोगों को हटाया,,,,,

उत्तराखण्ड

गौला नदी के किनारे बसे लोगों को हटाया,,,,,

हल्द्वानी। मानसून के मद्देनजर नदियों के किनारे हुए अतिक्रमण कर और झोपड़ी बना कर रह रहे लोगों को वन विभाग द्वारा हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

इस क्रम में बुधवार को वन विभाग की टीम ने गौला नदी के किनारे बसी झुग्गी झोपड़ियों को हटाया। विभाग ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने यहां  दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

पूर्व में भी वन विभाग के यहां से अतिक्रमण हटाया था, लेकिन इसके बाद लोगों ने यहां फिर से अतिक्रमण कर झोपड़िया बना ली। रेंजर चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर डिकर राम और वन दरोगा दीप चंद्र आर्य सहित कई वन कर्मियों ने गौला किनारे के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत लगभग 50 से 60 झुग्गियां हटाई गई। यहां से हटाए जाने के बाद अतिक्रमणकार आसपास के क्षेत्र में चले गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व में भी दो बार यहां से अतिक्रमण हटाया जा चुका है लेकिन लोग बार-बार यहां फिर कब्जा कर लेते हैंl वन विभाग के रेंजरचंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि अब दोबारा कब्जा करने पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगीl

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]