Connect with us

दुःखद खबर: भीमताल में खाई में गिरी रोडवेज बस!

उत्तराखण्ड

दुःखद खबर: भीमताल में खाई में गिरी रोडवेज बस!

नैनीताल। उत्तराखण्ड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहें है। यहां भीमताल के सलड़ी क्षेत्र में उत्तराखंड रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान कई यात्रियों के घायल होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ आ रही रोडवेज की बस आमडाली में हादसे का शिकार हो गई। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत बचाव एवं राहत कार्य चलाया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं और घायलों का रेस्क्यू कर रहे हैं। नैनीताल से दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम भी राहत अभियान में मदद के लिए रवाना हो गई है। बस में 25 से 30 लोगों के सवार होने की खबर सामने आई है, जिसमें से कुछ यात्रियों को गंभीर चोट बताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं हल्द्वानी से भी कई ऐंबुलेंस मौके की तरफ रवाना हो गयी है।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]