Connect with us

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग।

उत्तराखण्ड

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग।

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सलमान खान के घर पर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। मुंबई में उनके गैलेक्स अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह फायरिंग हुई। इस हादसे को देखते हुए एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताते चने की पिछले कई दिनों से सलमान खान को जान से मारने की धमकी भरी खबरें भी सामने आ रही थी जिसमें कहा जा रहा था कि सलमान खान को लगातार थ्रेट कॉल्स आ रहें है। अभी से बीच इन खबरों ने भी तूल पकड़ना शुरू कर दिया है कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हो चुकी है। बताया जा रहा है की सलमान खान के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैंब्रिज के फुटेज भी चेक किए गए हैं जिनमें यह नजर आ रहा है कि देर रात दो लोग बाइक पर सवार होकर आए हैं और इन्हीं बाइक पर सवार लोगों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की है। मुंबई में उनके गैलेक्स अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह फायरिंग हुई। इस हादसे को देखते हुए एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसे के वक्त सलमान खान घर में थे या नहीं। मुंबई पुलिस की ओर से स्टेटमेंट जारी किया गया है कि उन्हें तीन राउंड फायरिंग की घटना की जानकारी मिली। मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद है। सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुख्यात गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई कई बार एक्टर को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। सलमान खान के पास फिलहाल वाई प्लस सुरक्षा है। पिछले साल एक्टर के ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। सलमान के करीबी प्रशांत गुंजालकर को रोहित गर्ग से धमकी भरा मेल मिला था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]