उत्तराखण्ड
विधायक के भाई व ब्लॉक प्रमुख का आकस्मिक निधन।
उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर दिल्ली एम्स से सामने आ रही है जहां मंगलवार को रानीखेत के एक ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल का असामयिक निधन हो गया। आपको बता दें कि सतीश रानीखेत विधानसभा के विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई थे एवं हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण विकासखण्ड के ब्लॉक प्रमुख भी निर्वाचित हुए थे।
बताया गया है कि दिल्ली एम्स में गुर्दों के उपचार के दौरान उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर आज देर रात तक उनके निवास स्थान भतरोजखान पहुंचने की संभावना है। जिसके उपरांत बुधवार 11 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार बेतालघाट में किया जाएगा। उनके निधन की खबर से जहां रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल सहित उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र के साथ ही समूचे उत्तराखण्ड राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
