उत्तराखण्ड
2019 के लोकसभा चुनाव से दो गुना हुई 2024 में पैसों और शराब की जब्ती । सबसे ज्यादा चुनावी खेल हुआ हरिद्वार में ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/InShot_20240417_071624998-1024x575.jpg)
Dehradun – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राज्य में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के अन्तर्गत 16 मार्च से अभी तक कुल 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की जब्ती हुई है। जिसमें से 05 करोड़ 70 लाख कैश, एनडीपीएस और नारकोटिक्स के तहत 03 करोड़ 99 लाख, 02 करोड़ 93 लाख मूल्य की शराब और 03 करोड़ 26 लाख मूल्य की सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की जब्ती की गई है। हरिद्वार जनपद में सबसे अधिक 08 करोड़ 43 लाख की जब्ती हुई है, नैनीताल जनपद में 01 करोड़ 83 लाख एवं देहरादून जनपद में 01 करोड़ 58 लाख मूल्य की जब्ती हुई है। सर्वाधिक जब्ती पुलिस विभाग द्वारा और उसके बाद आयकर विभाग एवं आबकारी विभाग द्वारा किया गया है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में राज्य में 08 करोड़ 81 लाख मूल्य की जब्ती हुई थी।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)