उत्तराखण्ड
उत्तराखंड पुलिस के रक्त वीर शाहनवाज ने किया 75 बार खून दान: लोगों के बीच हो रही खूब चर्चा, जानें कौन है शाहनवाज ?
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_2024-04-18-10-18-46-91_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
उत्तराखंड में जब कोई मुश्किल पड़ता है, तो तब पुलिस मदद की करती है। मित्र पुलिस की परिकल्पना पर देश के अन्य राज्यो के मुकाबले हमारी उत्तराखंड पुलिस ज्यादा खरी उतरती है।
अन्य क्षेत्रों के साथ साथ उत्तराखंड पुलिस रक्तदान के क्षेत्र में भी बढ़ चढ़ कर आगे है।
उत्तराखंड पुलिस के कई जवान हर 3-4 महीने में रक्तदान करते है।
कई जवान 50 से अधिकबार रक्तदान कर चुके है।
इन्ही रक्त वीरों में एक हैं” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय की पी0आर0ओ0 शाखा में नियुक्त कां0 शाहनवाज”
जो अभी तक 75 बार रक्तदान कर चुके है। अपनी व्यस्त डयूटी के दौरान भी शाहनवाज रक्तदान के लिये हमेशा तैयार होते है, ऐसे रक्तवीर उन सबके लिये भी एक उदाहरण है जो लोग रक्तदान से नौकरी या व्यस्तता का बहाना कर बच जाते हैं ।
शाहनवाज द्वारा 17 अप्रैल 2024 को ग्राफिक
एरा हास्पिटल में उपचाराधीन एक वृद्ध महिला
की सर्जरी के लिये स्वेच्छा से रक्तदान किया ।
उन्होंने कहा कि अभी भी लोगो में रक्तदान
सम्बंधित सही जानकारी का अभाव है,
रक्तदान संबंधित जानकारी जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
देखिए अब यह कितनी खूबसूरत बात है एक व्यक्ति लगातार खून दान दे रहा है इसलिए सभी लोगों को आगे आकर रक्तबीर बनना चाहिए ..
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)