Connect with us

घास काटने जंगल गई थी महिला चट्टान से गिर गई : तीन बच्चों की मां की दर्दनाक मौत ।।

उत्तराखण्ड

घास काटने जंगल गई थी महिला चट्टान से गिर गई : तीन बच्चों की मां की दर्दनाक मौत ।।

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक महिला घास काटने के लिए जंगल गई थी। पहाड़ी से गिरकर महिला गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला के शव को बाहर निकाल लिया गया है।
महिला की पहाड़ी गिरकर मौत
चमोली जिले के कर्णप्रयाग के बगोली गांव की एक महिला मवेशियों के लिए घास काटने के लिए जंगल गई थी। जहां उसकी पहाड़ी से गिरने के कारण मौत गई। महिला के शव को खाई से निकालकर घर लाया जा चुका है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
महिला कुछ दिन पहले ही देहरादून से लौटी थी गांव
मिली जानकारी के मुताबिक महिला के तीन बेटे हैं। जिसमें से दो बेटे विदेश में रहते हैं जबकि एक बेटा देहरादून में रहता है। महिला कुछ दिन पहले अपने बेटे से मिलने के लिए देहरादून गई थी और हाल ही में वो गांव वापस लौटी थी। शनिवार सुबह हुई घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है।
आप पहाड़ की महिलाओं के संकटों को महसूस कीजिए कई महिलाएं जंगल जाते वक्त चट्टान से गिर जाती है और उनके जीवन लीला समाप्त हो जाती है यह सब देखने के बाद भी अनेक महिलाओं के हौसले फिर भी चट्टान जैसे ही होते हैं और चट्टान फतह करने के लिए दिन रात कोशिश करते हैं ।।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page