Connect with us

हल्द्वानी शहर की महत्वपूर्ण मुद्दों पर विधायक ने की पुलिस अधीक्षक से चर्चा।

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी शहर की महत्वपूर्ण मुद्दों पर विधायक ने की पुलिस अधीक्षक से चर्चा।

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की, जिसमें हल्द्वानी की विभिन्न समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, और नागरिक सुरक्षा जैसे प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया।

सुमित हृदयेश ने कहा कि शहर के नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर हल्द्वानी को एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। चर्चा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि यातायात समस्याओं को हल करने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल, महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट और पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सतीश नैनवाल भी उपस्थित रहे। सभी ने शहर के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन से निरंतर सहयोग की बात कही।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page