Connect with us

आग बुझाने में सिस्टम तो हार गया ,अब मौसम बुझा देगा उत्तराखंड की आग ।।

उत्तराखण्ड

आग बुझाने में सिस्टम तो हार गया ,अब मौसम बुझा देगा उत्तराखंड की आग ।।

देहरादून – उत्तराखंड में आज मौसम के बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 10 जनपदों में- तूफान और बिजली चमकने को लेकर अलर्ट जारी किया है वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह नेबताया कि आज 7 मई मंगलवार को प्रदेश के अधिकांशहिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली,पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, उधम सिंह नगर,चंपावत और बागेश्वर जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहींराज्य के जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की भीसंभावना है। उन्होंने बताया फिलहाल तापमान में कोईखास परिवर्तन की संभावना नहीं है जबकि मैदानी इलाकों में कहीं कहीं दोपहर के समय तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने से हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]