उत्तराखण्ड
आज हल्द्वानी में धामी का रोड शो तो दूसरी ओर गरजेंगे सचिन पायलट : हल्द्वानी से लोगों को रूट बदलकर जाना होगा पहाड़ ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/InShot_20240417_090917158-1024x575.jpg)
हल्द्वानी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां रोड शो को लेकर आज हल्द्वानी की सड़कों पर उतरेंगे वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के चुनाव प्रचार को लेकर एक जनसभा करेंगे। धामी आज दोपहर 2 बजे पशु चिकित्सालय कालाढूंगी रोड से होते हुए दीन दयाल पार्क तिकोनिया चौराहे तक निकाला जायेगा रोड शो के दौरान महिला मोर्चा के द्वारा अलग अलग स्थानों में मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम भी इस दौरान किया जायेगा।रोड शो में नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट समेत सभी भाजपा विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में दिन में 1 बजे कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए वोट मांगेंगे।जिसको लेकर के जिला प्रशासन ने रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है यात्रियों को परेशानी ना हो इसको लेकर उन्होंने सभी से डायवर्जन प्लान देखकर ही यात्रा करने की बात कही है।वही पहाड़ों को जाने वाले वाहनों के लिए रूटों में परिवर्तन किया गया है अगर आप पहाड़ों की जाने की सोच रहे हैं तो आपको बरेली रोड में मंडी से होते हुए गौलापार से काठगोदाम निकलना होगा अगर आप कालाढूंगी या रामपुर रोड में हैं तो आपको पनचक्की से होते हुए काठगोदाम जाना होगा ।।
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)