Connect with us

लोकसभा चुनाव से पहले क्यों बदल दिए गए उत्तराखंड में प्रशासनिक अधिकारी ?

उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव से पहले क्यों बदल दिए गए उत्तराखंड में प्रशासनिक अधिकारी ?

देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है।
प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। शासन स्तर पर तीन अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। आईएएस हरीश चंद्र सेमवाल को विभिन्न विभागों से हटाते हुए चंद्रेश यादव और आर राजेश कुमार को नई जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने हरीश चंद्र सेमवाल से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और सिंचाई, लघु सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली है। अब उनकी जगह ये जिम्मेदारी दूसरे आईएएस अधिकारी संभालेंगे। चंद्रेश यादव को सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रेश यादव पहले से ही सचिव संस्कृत शिक्षा, आयुक्त राजस्व परिषद जैसी जिम्मेदारियां देख रहे हैं। तरह डॉ. आर राजेश कुमार की जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए उन्हें सचिव सिंचाई एवं लघु सिंचाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. आर राजेश कुमार स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसे भारी भरकम विभागों को देख रहे हैं। बता दें कि हरीशचंद्र सेमवाल का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था, तभी से वह अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य कारणों की वजह से हरीश चंद्र सेमवाल विभागों की जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे थे। इसके बाद आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी उनसे हटा दी गई थी। बाकी विभाग उनके पास बने हुए थे। अब शासन ने नया आदेश करते हुए दो अन्य विभाग भी उनसे हटा दिए हैं। वर्तमान में आईएएस हरीश चंद्र सेमवाल के पास धर्मस्व एवं संस्कृति, पंचायती राज और महानिदेशक संस्कृति के साथ सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page