Connect with us

प्रकाश जोशी को ही नैनीताल से कांग्रेस ने क्यों दिया टिकट ? भाजपा के आगे कितना टिक पाएंगे कांग्रेस !

उत्तराखण्ड

प्रकाश जोशी को ही नैनीताल से कांग्रेस ने क्यों दिया टिकट ? भाजपा के आगे कितना टिक पाएंगे कांग्रेस !

नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को अपना प्रत्याशी बनाया है आप भी जान लीजिए आखिर कौन हैं प्रकाश जोशी : जिनको बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ने मैदान में उतारा है, 4 लोकसभा सीट नैनीताल – उधम सिंह नगर से प्रत्याशी बनाए गए प्रकाश जोशी की उम्र वर्तमान में 53 वर्ष है उनका जन्म 1 अक्टूबर 1970 को हुआ था वह बीकॉम कर चुके हैं उनका वर्तमान निवास कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में है उनके पिता नारायण दत्त जोशी भारतीय रेलवे से सेवानिवृत हो चुके हैं और माता उर्मिला देवी घर में ही रहती हैं उनकी शादी अंजू जोशी से हुई जो मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली है उनकी एक पुत्री और पुत्र हैं दोनों ही वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं जिसमें डॉक्टर तन्वी जोशी अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई में न्यूरो सर्जरी की पढ़ाई कर रही है वही हर्षित जोशी लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं ..अब करते हैं उनके राजनीतिक जीवन के सफर की कहानी : वर्ष 1987 में सबसे पहले स्नातक की पढ़ाई करते हुए कांग्रेस की सबसे छोटी इकाई एनएसयूआई से जुड़े उसके बाद अनेक जिम्मेदारी उठाने के बाद 1999 में वह एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव बने 2005 में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बने आगे जाकर 2008 में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव हेतु केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष बनाए गए इसके बाद 2013 में कांग्रेस के वह राष्ट्रीय सचिव बने 2020 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण झारखंड के प्रदेश चुनाव अधिकारी बन बन गए इसके बाद 2021 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव हेतु चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने और वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस के डेलिकेट और उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य हैं यानी बात करें जनता की ओर से अभी तक कोई पद सीधे नहीं मिला है और कांग्रेश द्वारा पहली बार उन्हें लोकसभा के चुनाव में उतार दिया गया है कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से उनके बहुत अच्छे संबंध बताए जाते हैं यही कारण रहा कि इस समय कमजोर होती कांग्रेस ने प्रकाश जोशी पर भरोसा जताया है । प्रकाश जोशी जीत पाएंगे या नहीं यह तो चुनाव नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा ।।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page