Connect with us

बरसात में रहें सावधान : उत्तराखंड में यहां पुलिस के जवान लगा करंट: जवान की दर्दनाक मौत ।।

ऊधमसिंहनगर

बरसात में रहें सावधान : उत्तराखंड में यहां पुलिस के जवान लगा करंट: जवान की दर्दनाक मौत ।।

उधम सिंह नगर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से पुलिस विभाग के लिए दुःखद खबर है यहां एक दरोगा की आज सुबह करंट लगने से मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक पुलभट्टा थाने में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई है।वह थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे।

इसी दौरान वह सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए। मृतक पुलिस दरोगा सुरेश पसबोला पौड़ी जिले के गांव नैणी थाना पट्टी लंगूर के रहने वाले थे।आपको बता दें दरोगा के निधन की खबर सुनकर जनपद ऊधम सिंह नगर सहित प्रदेश की पुलिस में शोक की लहार दौड़ पड़ी है।

ASI सुरेश पसबोला के आसमयिक निधन पर DGP अभिनव कुमार सहित अभी पुलिस के अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

Ad Ad

More in ऊधमसिंहनगर

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page