उत्तराखण्ड
महिला से छेड़छाड़ का मामला,,,,, केस दर्ज
हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी के ठीक सामने महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम महिला पति को ढूंढने टीपी नगर गई थी। इस दौरान एक शोहदे ने महिला का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ कर दी। वह यही नहीं रुका उसने एक हजार रुपये उसे दिखा कर साथ चलने की पेशकश भी रख दी। हालांकि महिला इससे डरी नहीं और पत्थर लेकर आरोपी के पीछे दौड़ी, लेकिन आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि देर शाम तक जब उसके पति घर नहीं लौटे तो वह पति को तलाशने निकल पड़ी। रात करीब 8 बजे महिला टीपीनगर चौकी के बगल में स्थित पालम सिटी पहुंची तो एक स्कूटी सवार युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। जहां छेड़छाड़ करते हुए उसने एक हजार रुपए लेकर महिला को अपने साथ चलने को कहा। महिला के पूछने पर उसने अपना नाम हरीश बताया। महिला ने जब उसके साथ जाने से इंकार किया तो वह पुलिस चौकी के सामने ही जबरदस्ती करने लगा। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन कोई आगे नहीं आया तो महिला खुद पत्थर लेकर आरोपी को मारने के लिए दौड़ी लेकिन वह भाग खड़ा हुआ।
कोतवाल प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









