Connect with us

अल्मोड़ा में बादल फटा : भारी नुकसान ।।

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में बादल फटा : भारी नुकसान ।।

अल्मोड़ा– कल तक पहाड़ जल रहे थे लोग बारिश का इन्तजार कर रहे थे लेकिन आज जब बारिश हुई तो लोगों ने सोचा कुछ राहत मिलेगी लेकिन आज की बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है ,आज शाम को सोमेश्वर में तेज बारिश होने के कारण चनौदा के मुख्य बाजार के ठीक ऊपर छतार के जंगल में बादल फटने से चनौदा बाजार के कई दुकानों को भारी नुकसान होने की ख़बर है ।

साथ ही पूरे बाजार में मलुवा भरा गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक कोई जान माल का नुक़सान नहीं हुआ है। फिलहाल सोमेश्वर कौसानी मार्ग अवरूद्ध है। अब मलुवा को हटाने का कार्य प्रगति पर है जानकारी के अनुसार कल सुबह तक मार्ग खुलने के आसार हैं ।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]