उत्तराखण्ड
बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचने वाली आपातकालीन एंबुलेंस 108 खुद हो जा रही है बीमार ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/InShot_20240410_090507036-1024x575.jpg)
अल्मोड़ा। आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 खुद बीमार हो जाए तो मरीजों का भगवान ही मालिक है। अनेक बार एंबुलेंस के खराब होने की खबरें आते रहती हैं नया मामला यह है कि ताकुला से मरीज छोड़ने जिला मुख्यालय पहुंची एंबुलेंस वापस नहीं पहुंच सकी।जिला अस्पताल से सिर्फ चार किमी दूर चलने पर इसमें खराबी आ गई। चालक को इसे सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा।सीएचासी ताकुला के प्रभारी डॉ. कमलेश जोशी ने बताया कि यह एंबुलेंस आए दिन मरीजों को धोखा दे रही है। आए दिन इसमें खराबी आने से मरीज परेशान हैं। इन हालात में सोमेश्वर से एंबुलेंस बुलानी पड़ रही है, इससे दोनों क्षेत्रों के लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी है, इसे ठीक नहीं किया जा सका। 108 एंबुलेंस का एक्सल टूट गया था। अधिकारियों का कहना है क्षेत्र के मरीजों के लिए अन्य एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। इस प्रकार ताकुला क्षेत्र के मरीजों और गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचने के लिए समय पर एंबुलेंस मिलना मुश्किल हो गया है।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)