उत्तराखण्ड
रुद्रपुर में गरजे मोदी: कहा में उत्तराखण्ड की सेवा करने आया हूं. PM की रैली में हजारों लोग शामिल ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_2024-04-02-13-49-39-55_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6-1024x564.jpg)
U S नगर – रुद्रपुर में मोदी गरजे मोदी: कहा में उत्तराखण्ड की सेवा करने आया हूं.रूद्रपुर में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी आपके लिए मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। इसीलिए बीते 10 सालों में विकास हुआ है पहले से ज्यादा हुआ और इसे आज हर कोई मान रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दस सालों में जो विकास हुआ वो सिर्फ ट्रेलर अभी को बहुत कुछ करना है।पीएम मोदी ने कहा कि बीते दस सालों में जो विकास हुआ है वो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो बहुत विकास होना है, देश को बहुत आगे लेकर जाना है। ना रूकना है ना थकना है उत्तराखंड को बहुत आगे लेकर जाना है। केदारखंड के साथ ही मानसखंड से भी दुनिया के लोग ज्यादा परिचित हों। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल जब में आदि कैलाश गया था तो पूरी दुनिया ने देखा। पहले आदि कैलाश को कोई नहीं जानता था कम लोग यहां पहुंचते थे। लेकिन अब लाखों की संख्या में पहुंच रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के नौजवानों का सपना ही मोदी का संकल्प है। बीते सालों में यहां से पलायन रूका है। वो दिन दूर नहीं जब रोजगार के लिए शहर गए लोग वापस उत्तराखंड लौटेंगे।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_2024-04-02-13-48-40-85_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6-1024x543.jpg)
पीएम मे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे ने अपने रंग दिखा दिया है। शहजादे ने कहा कि अगर तीसरी बार बीजेपी सरकार को चुना गया तो आग लग जाएगी।कांग्रेस लोगों को भड़का रही है60 साल राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए अब आग लगाने की बात कर रहे हैं। आग लगाने वाली बात उचित है ये लोकतंत्र के विरोध ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए। ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दो। कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। अब वो लोगों को भड़काने में जुट गई है। कांग्रेस भारत को अस्थिरता की ओर ले जाना चाहती है।
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)