Connect with us

अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी : अगर कोई भी शंका तो सीधे करें शिकायत ।।

उत्तराखण्ड

अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी : अगर कोई भी शंका तो सीधे करें शिकायत ।।

देहरादून। पिछले दिनों उत्तराखंड में स्कूलों में हो रही मनमानी की अनेक खबरें आई थी जिससे स्कूल की फीस, किताबों आदि के शुल्क में निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान होते हैं तो वह उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग में शिकायत करके मदद ले सकते हैं। इस संबंध में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की ओर से अभिभावकों के लिए कार्यालय का पता और मोबाइल नंबर जारी किया गया है।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि निजी स्कूलों की ओर से बच्चों की शिक्षा को लेकर लगातार मनमानी की खबरें आ रही हैं। निजी विद्यालयों की ओर से मनमानी के कारण अभिभावक परेशान हैं। इसमें फीस वृद्धि, वार्षिक शुल्क, कॉपी किताबें, जूते, ड्रेस आदि चयनित दुकान से ही खरीदे जाने की शर्तें और चयनित दुकानों की ओर से बाजार दर से अधिक की दर पर सामान दिया जाना शामिल है। इसके बाद सभी अभिभावकों से अनुरोध किया गया हैकि यदि किसी भी निजी स्कूलों मनमानी फीस, वार्षिक शुल्क, कॉपी किताबों, ड्रेस में अप्रत्याशित बदलाव, नई किताबों का चलन आदि को लेकर अभिभावकों को परेशान किया जाता है तो वह बिना किसी संकोच के उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यालय में आकर शिकायत कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]