Connect with us

देहरादून के घंटाघर पर स्क्रीन पर दिख रही भगवान राम की तस्वीर।

उत्तराखण्ड

देहरादून के घंटाघर पर स्क्रीन पर दिख रही भगवान राम की तस्वीर।

देहरादून- 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसके लिए देशभर में तैयारियां की जा रही हैं। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड सरकार ने भी खास तैयारियां की हैं। देहरादून के घंटाघर पर स्क्रीन पर दिख रही भगवान राम की तस्वीर खासा आकर्षण का केंद्र बनी है। इसके अलावा मंदिरों में अखंड रामायण पाठ के साथ ही रामचरितमानस के पाठ किये जा रहे हैं। देहरादून के प्रमुख चौराहों को भी रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

देहरादून के घंटाघर स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के समीप पार्क में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। जिसमें राम के दरबार में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। गौरतलब है कि अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मुख्य चौराहों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राम भजन प्रसारित किये जा रहे हैं।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page