Connect with us

द्वाराहाट में तेज आंधी से गिरे कई चीड़ के पेड़।द्वाराहाट दूनागिरी मार्ग हुआ अवरुद्ध।

द्वाराहाट

द्वाराहाट में तेज आंधी से गिरे कई चीड़ के पेड़।द्वाराहाट दूनागिरी मार्ग हुआ अवरुद्ध।

द्वाराहाट में आज हल्की बारिश की फुहारों के साथ तेज आंधी चली जिससे कई पेड़ धराशाई हो गए। पेड़ों के गिरने से द्वाराहाट दूनागिरी,द्वाराहाट कौसानी मार्ग अवरूद्ध हो गया।जिससे कई पर्यटकों सहित स्थानीय यात्री जाम में फस गए।पेड़ गिरने की खबर थाना द्वाराहाट को दी गई खबर मिलते ही पुलिस टीम आपदा प्रबंधन सामान सहित मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंचे ही पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ों को रास्ते से हटाने का काम किया और गिरे पेड़ों को काटकर जेसीबी की मदद से हटाया गया।

जिससे मार्ग खोला जा सका।बता दें कि आंधी से एक स्थान पर ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर पेड़ गिर गए जिस कारण कई स्थानों पर मार्ग अवरूद्ध हो गया।पुलिस के जवानों और पीडब्ल्यूडी विभाग की जेसीबी के द्वारा मार्ग खोला जा सका पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों ने पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in द्वाराहाट

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page