उत्तराखण्ड
नंदा राजजात यात्रा, लोक उत्सव के रूप में आयोजित होगी,,,,,
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह
धामी ने कहा कि 2026 में होने वाली नंदा राजजात यात्रा लोक उत्सव के रूप में आयोजित होगी। 280 किमी लंबी यह यात्रा 20 दिन चलेगी।
शुक्रवार को राज्य सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि यात्रा में स्थानीय लोगों की अधिकतम सहभागिता हो और सरकार सहयोगी की भूमिका में रहे।
उन्होंने नंदा देवी राजजात यात्रा से संबंधित अभिलेखों को संरक्षित करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा के अभिलेखों को लिखने एवं उनके संरक्षण के लिए गढ़वाल एवं कुमाऊं विश्वविद्यालयों की मदद ली जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा उत्तराखंड की धरोहर है। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा का देश-विदेश में व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।











