Connect with us

नहीं थम रहा उत्तराखंड में आग का संकट , अब एक और महिला की आग की चपेट में आने से मौत ।।

उत्तराखण्ड

नहीं थम रहा उत्तराखंड में आग का संकट , अब एक और महिला की आग की चपेट में आने से मौत ।।

जल रहे हैं जंगल, जल रहे हैं लोग

ऋषिकेश- उत्तराखंड में जंगलों की आग ने अब और विकराल रूप धारण कर दिया है। इसी आग की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला बुरी तरह से जल गई। आनन फानन में परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने से डाक्टरों ने उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। जहां देर रात महिला की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार लूठा (घास के ढेर) को बचाने के चलते महिला आग की चपेट में आ गई थी । लोगों ने बताया आग को परखुंडे (लूठा) की ओर आते देख सावित्री देवी (65) घास को उतारने लगी।

बचाने के किए अनेक प्रयास लेकिन नहीं बचा पाए ।।

तभी तेज हवा चली और घास ने आग पकड़ ली।पति कृपाल सिंह व अन्य परिजनों से आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिला काफी झुलस चुकी थी। बताया कि देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरएसआई राजेंद्र सिंह के मुताबिक, दैवीय आपदा के चलते मौत होने पर महिला के परिजनों को आपदा मद से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]