Connect with us

UP में आगे के दो दांत टूट जाने से नरभक्षी हुआ तेंदुआ, डेढ़ साल में 23 लोगों को खा गया

उत्तराखण्ड

UP में आगे के दो दांत टूट जाने से नरभक्षी हुआ तेंदुआ, डेढ़ साल में 23 लोगों को खा गया

बिजनौर: वृद्धा को मारने वाले तेंदुआ डेढ़ साल में 23 लोगों को खा चुका है। अब वन विभाग ने शासन को पत्र लिखकर गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया है। तेंदुआ पिछले डेढ़ साल से जानवरों का शिकार नहीं कर रहा था। वह इंसानों को ही अपना भोजन बना रहा था।तेंदुआ पिछले डेढ़ साल से काफी हिसंक हो गया था। उसने इंसानों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया था। वह 23 लोगों को मारकर खा चुका था। इनमें तीन लोग कोतवाली देहात क्षेत्र के थे। उसने आखिरी बार एक वृद्धा ब्रह्मपाल का शिकार किया था। उसके बाद वन विभाग ने उसको नरभक्षी घोषित किया हैशासन से आदेश आया था कि तेंदुआ को खत्म कर दिया जाए, क्योंकि वह इंसानों का शिकार कर रहा था। इस बीच वन विभाग ने उसको पकड़ने के लिए पिंजरे का जाल भी बिछा रखा था। तेंदुआ की किस्मत अच्छी थी कि वह इसमें फंस गया, जिससे वह वन विभाग की गोलियों से बच गया।आपको बता दें कि तेंदुआ डेढ़ साल पहले तक जानवरों का ही शिकार किया करता था, लेकिन फिर एक झगड़े में उसके आगे के दो दांत टूट गए थे। वह जानवरों पर का शिकार नहीं कर पा रहा था, इसलिए उसने आसान शिकार करना शुरू कर दिया। उसने इंसानों को मारकर उनको अपना भोजन बनाया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page