उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की बस पलटी, 6 घायल ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/05/InShot_20240528_182730044-1024x575.jpg)
श्रद्धालुओं की बस का अचानक ब्रेक फेल
आज मंगलवार को ऋषिकेश बदरीनाथ हाइवे पर कौड़ियाला के नजदीक चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। हादसे में 6 यात्रियों को चोटें आई हैं। बस ड्राइवर सही समय पर बस को पहाड़ी से नहीं टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गृह राज्य तेलंगाना लौट रहे थे तीर्थयात्री
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह एक बस में तीर्थयात्री चारधाम यात्रा कर वापस अपने गृह राज्य तेलंगाना लौट रहे थे। बदरीनाथ ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर अचानक कौड़ियाला के समीप यात्रियों से भरी हुई बस के ब्रेक फेल हो गए। जिसके चलते पूरी बस में चीख पुकार मच गई। जैसे तैसे वाहन चालक ने किसी तरह बस पर काबू पाया, लेकिन तब भी बस बीच सड़क पर पलट गई। इससे बस में सवार 28 यात्रियों में से 6 यात्री घायल हो गए। सभी घायल यात्री तेलंगाना के वारंगल के हैं। घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश हॉस्पिटल के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाकी सभी यात्रियों को ट्रक के माध्यम से ऋषिकेश भेजा।
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)