Connect with us

अग्निवीर वीर जैसी योजनाएं युवाओं की उम्मीदें घटा रही है।

उत्तराखण्ड

अग्निवीर वीर जैसी योजनाएं युवाओं की उम्मीदें घटा रही है।

आज उत्तराखंड में माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा का प्रचार प्रसार जोरो शोरो से चल रहा था इसी बीच आज यानी कि 13 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी रामनगर पहुंची। रामनगर की जनता को संबोधित करने के साथ साथ प्रियंका गांधी ने भाजपा का भी घेराव किया। जानता को साधने हुए प्रियांका वन तीखे सावाल भी किए। प्रियांका गांधी ने कहा की अगर कोंग्रेस ने कुछ नहीं किया तो ये ऐम्स, इसरो जैसे बड़े बड़े संस्थान देश में कैसे आए। प्रियंका गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर तीखी बयानबाजी की। प्रियंका गांधी ने कहा भाजपा नौजवानों की उम्मीद तोड़ने के लिए अग्निवीर योजना लाई, देश में विकास आम जन का नहीं हुआ, सिर्फ उद्योगपतियों का हुआ है। देश में अगर विकास की बात कहे तो विकास आम जन का नहीं बल्कि सिर्फ नेताओं का हुआ है, जबकि विकास की बात करने वाली भाजपा का ही पिछले 10 साल से राज रहा।पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी जब भी उत्तराखंड आते हैं। इसे देवभूमि कहते हैं, लेकिन जब हिमांचल प्रदेश में आपदा आई, तब वह इस देवभूमि को भूल गए। राहत के लिए केंद्र सरकार ने एक भी रूपया नहीं दिया। अपने भाषण में प्रियंका ने बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लिख, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अग्निवीर योजना को लेकर कहा कि पिछले 10 साल में महंगाई औऱ बेरोजगारी बड़ी, पेपर लिख होने से नौकरियां बिकी, घोटाले हुए, और इन 10 साल में भाजपा का राज था। फिर भी भाजपा कांग्रेस को दोष देती है। उनका कहना था कि उनके परिवार ने देश के लिए शहादत दी और भाजपा उनके परिवार को गाली देती है, हमारी देशभक्ति को देशद्रोह कहते हैं, लेकिन हम चुप रहते हैं, क्योंकि हमारी आस्था राजनीति के प्रयोग के लिए नहीं बल्कि देश के लिए है। इसीके साथ प्रियांका गांधी वाड्रा ने बेरोजगारी, महंगाई, और घोटाले जैसे मुद्दे को लेकर भी कटाक्ष किया। बताते चलें की पूरे उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान होने है।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – pratipaksh.samvad@gmail.com

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: pratipaksh.samvad@gmail.com