Connect with us

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा कीअनोखी होली

उत्तराखण्ड

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा कीअनोखी होली

नैनीताल जिले में होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिले भर में पुलिस पुरी तरह से तैनात रही। शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी किसी भी तरह की अनहोनी और हुड़दंगियों से निपटने के लिए सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा पुलिस कर्मियों के पास पहुंचे । एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों का लंच पैकेट, पकवान के साथ मिठाई से मुंह मीठा कराया। पहली बार होली में इस तरह कप्तान को देखकर जवानों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली। कप्तान ने सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई। इस मौके पर एसएसपी मीणा ने जवानों को रंग लगाकर, मिठाई खिलाकर, गले लगाकर सभी का मनोबल बढ़ाया। एसएसपी भीमताल तिराहा, कोल्टेक्स, नरीमन तिराहा, खेड़ा, बनभूलपुरा, मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, मुखानी चौराहा, सेंटर हॉस्पिटल, ऊंचापुल, कठघरिया, लामाचौड़, आम्रपाली समेत कई स्थानों पर ड्यूटी प्वाइंट पर लगे सभी महिला एवं पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया । सिपाहियों ने भी मुस्कुराते हुए अपने कप्तान को होली की बधाई दी। इस दौरान एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ लालकुआं संगीता, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, पीआरओ प्रमोद पाठक समेत कई थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]