Connect with us

आज देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर…

उत्तराखण्ड

आज देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर…

नई दिल्ली :  कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के विरोध में शुक्रवार को देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर है। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है। हालांकि डॉक्टरों के संगठनों ने कहा है कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई बर्बरता के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे की देशव्यापी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। साथ ही, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।इस बीच, भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की किम जोंग उन (दक्षिण कोरिया का तानाशाह) बन गई हैं। बकौल गिरिराज सिंह, ममता बनर्जी बंगाल में कत्लेआम करवाना चाहती हैं। शांति रूपी डॉक्टर कैंडल मार्च निकालते हैं, तो उनके साथ हिंसा की जाती है। ममता मां, माटी और मानुष की परंपरा को भूल गई हैं। ममता भगवान राम को गाली देती हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page